सरगुजा

एनएच पर स्कॉर्पियो-बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत
09-Sep-2023 7:46 PM
एनएच पर स्कॉर्पियो-बाइक  में भिड़ंत, दो युवकों की मौत

भागते हुए एक और बाइक को मारी ठोकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर, 9 सितंबर। आज सुबह अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सीतापुर के समीप मंगारी के पास स्कॉर्पियो एवं मोटरसाइकिल वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक नाबालिग सहित दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे दोनों के लाश को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। स्कॉर्पियो वाहन सीतापुर का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे मंगारी पेट्रोल पंप के पास अम्बिकापुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को  पीछे से आ रही तेज गति की स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर  मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवक स्कार्पियों के नीचे फ़ंस गये और वे कुछ दूर तक घसीटते हुए चले गये। मौक पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के  बाद स्कार्पियों चालक भागने की हड़बड़ी में गाड़ी बैक करने लगा, जहां  एक और बाइक को टक्कर मारी, जो बाल बाल बचा। स्कार्पियों सहित चालक मौके से फरार हो गया।

इस सडक़ हादसे में लुन्ड्रा डांडग़ाव निवासी अनुक साय (22 वर्ष) एवं धौरपुर डूमरडीह निवासी संदीप नागेश (16 वर्ष) की मृत्यु हुई है। यह दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर सीतापुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने  शव का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए  अस्पताल भिजवाया एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


अन्य पोस्ट