सरगुजा

सनातन धर्म को बीमारी कहना बीमार मानसिकता का प्रतीक-स्वामी परमात्मानंद
08-Sep-2023 10:27 PM
सनातन धर्म को बीमारी कहना बीमार मानसिकता का प्रतीक-स्वामी परमात्मानंद

तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि के सनातन विरोधी बयान की विहिप ने की निंदा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 सितंबर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान की विश्व हिंदू परिषद ने घोर निंदा की है।

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक समिति के सदस्य स्वामी परमात्मानंद ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि को बुद्धि ही नहीं है या बुद्धि ज्यादा हो गई है और ये सनातन धर्म को बांटने और देश को बांटने की ओछी मानसिकता का प्रतीक है। सनातन धर्म सबको जोड़ता है और सनातन धर्म को बीमारी कहना से बीमार मानसिकता का प्रतीक है। इसलिए उनको सम्हलना चाहिए और सनातन धर्म शैश्ण्व धर्म है। सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत् । ये सनातन धर्म का ही उद्घोष है। एकम् सत् विप्रा बहुधा वदन्ति, ये सनातन धर्म ही कहता है। ‘मातृवत् परदारेषु, परद्रव्येषु लोष्ठवत्। आत्मवत् सर्वभूतेषु, य: पश्यति स: पण्डित: ।।’ सनातन धर्म ही कहता है। ‘सीय राममय सब जग जानी। करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी।’ ये सनातन धर्म ही कहता है। इसलिए सनातन धर्म के आधार पर सृष्टि बनती है। चलती है। मिटती है और फिर बनती है। सनातन धर्म को मिटाने की बात करने वाले मिट गये। प्रेस वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला सरगुजा कार्य अध्यक्ष विनीत गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को बताकर युवाओं में जगाई जाएगी देश प्रेम की भावना

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा 17 सितंबर को शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के संबंध में विश्व हिंदू परिषद के जिला सरगुजा कार्य अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य प्रयोजन है कि स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले भारत माता के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया व स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हमारे देश के जवान जो देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए चाहे वह 1948 का युद्ध हो या फिर 1962, 1965, 1971, 1999 या डोकलाम व गलवान में मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान हुऐ ऐसे सभी रणबांकुरों की वीरगाथा देश के युवाओं के समक्ष प्रस्तुत करना। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम की भावना एवं धर्म से जुडऩे की भावना उनके अंदर जागृत करना है।

हमारे जिले के अमर बलिदानी निरीक्षक हेमंत मरावी एंव उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा  का जो बलिदान हुआ है इससे सभी को अवगत कराते हुए इन सभी अमर बलिदानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इन सभी के वीरता से अवगत कराते हुए यह शौर्य जागरण यात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

आगामी 17 सितंबर को सरगुजा के सभी विकासखंड से लोग नगर के पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, वहां से पूरे शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद नगर के घड़ी चौक में आम सभा की जाएगी इस दौरान बलिदानियों के परिवार को सम्मानित भी किया जाएगा।


अन्य पोस्ट