सरगुजा

घटिया सीसी रोड का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका
07-Sep-2023 8:05 PM
घटिया सीसी रोड का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका

  एसडीओ से शिकायत  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली,7 सितंबर।
विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत बिलासपुर में घटिया सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामवासियो और पंचों ने मोर्चा खोल दिया है।

ग्राम पंचायत बिलासपुर में नौ लाख रुपये से बनने वाले सीसी रोड के काम को ग्रामवासियों ने रोक कर एसडीओ से शिकायत की है कि अयोध्या घर से टेडगा को जोडऩे वाली तीन सौ मीटर के सीसी रोड को एस्टीमेट के विरुद्ध बनाया जा रहा है। नौ लाख रुपये से बनने वाली प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत बनने वाली इस सडक़ में पचास मीटर सडक़ दलदली हो गई है। इसके मिट्टी को हटाकर दूसरी मिट्टी डाल कर सडक़ बंनाने की व्यवस्था है। साथ ही पूरे तीन सौ मीटर सडक़ को पन्द्रह सेंटीमीटर खोद कर उसमें मुरुम से भर कर रोलिंग करते हुए सडक़ बनाने हैं।

ग्रामवासियों ने आरोप लगाते कहा कि सचिव और सब इंजीनियर की मिलीभगत से मुरम का छिडक़ाव करके उसे जेसीबी से समतल कर दिया गया है। दलदली क्षेत्र की मिट्टी को बगैर हटाये सीसी रोड बनाने का काम चालू कर दिया गया है। इससे सडक़ की गुणवत्ता प्रभावित होगी और सडक़ जल्द ही खराब हो जाएगी।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही उपसरपंच, पंच और ग्रामवासियों ने एक आवेदन देकर सचिव को हटाने और आहरण पर रोक लगाने का निवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत बतौली को किया था, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई  है।
इस मामले को लेकर आरईएस के एसडीओ चन्द्रभान ने कहा कि सीसी रोड के एस्टीमेट के विरुद्ध शिकायत आई है परन्तु इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नही है। सब इंजीनियर ने अभी तक ले आउट नहीं दिया है।एस्टीमेट के विरुद्ध काम होगा तो उसे हटा दिया जाएगा और भुगतान भी नहीं होगा, सब इंजीनियर को बता दिया गया है।


अन्य पोस्ट