सरगुजा
अमन सिंह बने एक्साइज अफसर
07-Sep-2023 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 सितंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम बुधवार को जारी किए, जिसमें अंबिकापुर कुंडला सिटी के रहने वाले अमन सिंह को जिला एक्साइज ऑफिसर बनाया गया है। उनकी सफलता से नगर व पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।
अमन सिंह के परिवार वालों में खुशी का माहौल है। परिणाम सामने आने के बाद सभी खुश नजर आए। अमन सिंह विगत दो सालों से तैयारी में जुटे थे।
ज्ञात हो कि अमन सिंह के पिता पीएचई विभाग में एसडीओ हैं। अमन सिंह ने बिलासपुर में कोचिंग की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। आज जब परिणाम सामने आया है तो कहने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। अमन सिंह को जिला एक्साइज ऑफिसर बनाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे