सरगुजा
जरूरतमंद स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 सितंबर। शिक्षक दिवस पर सीनियर सिटीजन फोरम फ़ॉर सिविल राइट्स अम्बिकापुर के तत्वावधान में लमगांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण, छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं सभी शिक्षकों का सम्मान एवं 500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार आयुक्त नगर निगम अम्बिकापुर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गुरुजनों के प्रति आदर एवं समर्पण की भावना से अध्ययन के आशीर्वचन के साथ अपने क्षात्र जीवन की बातें एवं यादें साझा की और बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा सीनियर सिटीजन के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों ने अपने गीत एवं भिन्न भिन्न नृत्यों से सबका दिल जीत लिया।
फोरम के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में फोरम की गतिविधियों की जानकारी दी ,फोरम के सचिव आई बी तिवारी ने स्वागत, संचालन एवं आभार व्यक्त किया।फोरम के अध्यक्ष विष्णु प्रताप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में स्कूल के समस्त शिक्षकों एवं बच्चों को शुभकामना देते हुए उनकी मांग पर ऑडिटोरियम में साउंड सिस्टम फोरम की तरफ से लगाने की बात कही।
कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का फूलमाला,शाल श्रीफल तथा से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फोरम के उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल कोषाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल,सरक्षक लक्ष्मण जी अग्रवाल,महेंद्र सिंह बग्गा,नरसिंह अग्रवाल, लखीराम केडिया,प्रेम शंकर द्विवेदी,तारा चंद गुप्ता,रामचन्द्र अग्रवाल,श्रीनिवास केडिया, रमेन्द्र सिंह , मनी लाल गुप्ता, हांजी रफीक खान सुरेंद्र अग्रवाल प्रयागअग्रवाल रामबिलास केडिया अशोकअग्रवाल,सुरेश जिंदल,फूलकुमार पोड़ी एवं सभी शिक्षक, बच्चे उपस्थित रहे।इस दौरान हनुमान जी को भोग उपरांत भंडारा किया गया।