सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 6 सितंबर। मंगलवार की सुबह वन अमला ने 26 नग साल चिरान लोड पिकअप को जब्त किया।
वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत ग्राम परसा चौक में वन अमला ने मंगलवार की सुबह पांच बजे करीब पिकप वाहन क्रमांक सीजी 29 एसी 0408 वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 26 नग साल चिरान लोड था। उक्त वाहन को वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय लाकर आगे की कार्यवाही वन अधिनियम की धाराओं के तहत की जा रही है।
उक्त मामले में जानकारी देते हुए नव पदस्थ वन परिक्षेत्राधिकारी गजेन्द्र दोहरे ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर उच्चाधिकरियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सुबह पांच बजे करीब पिकप वाहन क्रमांक सीजी 29 एसी 0408 वाहन को परसा चौक कोटर बुड़ा पक्की सडक़ पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 26 नग साल चिरान लोड था। अवैध तरीके से लकड़ी की तस्करी में शामिल पिकप वाहन को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।