सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,5 सितंबर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान से हिन्दू जनमानस में भारी आक्रोश है। इस बयान के विरोध में भाजपा नगर मण्डल अम्बिकापुर के द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रगट किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के लोगों के द्वारा हमारे सनातन धर्म पर कुठाराघात किया जाता रहा है, लेकिन इनके कुत्सित कार्यों से हम थोड़ा भी डिगने वाले नहीं हैं, हिन्दू समाज इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म को समाप्त करने की बात हास्यास्पद है, सनातन हिन्दू समाज को समाप्त करने की चाह रखने वाले मिट्टी में मिल गए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, मनोज गुप्ता, मधु चौदहा, विकास पाण्डेय, नकुल सोनकर, अजय प्रताप सिंह, मनीष सिंह, आलोक दुबे, दिनेश शुक्ला, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, संजीव वर्मा, शरद सिन्हा, मनोज सोनी, कमलेश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, विकास शुक्ला, निशान्त सिंह शोलू शम्भु सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।