सरगुजा

राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग में कैफ आजाद को गोल्ड
03-Sep-2023 8:01 PM
राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग में   कैफ आजाद को गोल्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,3 सितंबर।
राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग में अंबिकापुर के मो. कैफ आजाद ने गोल्ड मेडल जीता।

14वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 ओडिशा के भुनेश्वर में 26 एवं 27 अगस्त को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 18 राज्य से 600 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ से 24 खिलाड़ी गए थे।

 छत्तीसगढ़ टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 2 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते। छत्तीसगढ़ टीम से खेलने गए अंबिकापुर के मो. कैफ आजाद ने गोल्ड मेडल हासिल किया।  उन्होंने तीन मैच खेला, जिसमें ओडिशा,महाराष्ट्र और आखिर में बिहार को हराकर  गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही कैफ आजाद ने बताया कि उनका चयन अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी हुआ है।


अन्य पोस्ट