सरगुजा

बटईकेला में 10 परिवार ने किया भाजपा में प्रवेश
03-Sep-2023 8:00 PM
बटईकेला में 10 परिवार ने किया भाजपा में प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली,3 सितंबर।
भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य शारदा पैकरा की मौजूदगी में बटईकेला में 10परिवार ने किया भाजपा में प्रवेश किया।

बतौली मंडल में  सरोज गुप्ता, रघुरेश्वर गुप्ता एवं बैजनाथ गुप्ता के अथक प्रयास से वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोलस एक्का के नेतृत्व में 10 परिवारों ने भाजपा प्रवेश किया. इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनाथ सिंह  ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, शराब घोटाला से लेकर जमीन घोटाला और बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं, जिससे प्रदेश की भूपेश सरकार जनता की विश्वास खो चुकी है। 

कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्त श्रीमती शारदा पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुरेश्वर गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। संचालन महामंत्री निशांत गुप्ता ने किया। इस अवसर वासुदेव साहू,सूरज यादव, समेत नव प्रवेशी भाजपा परिवार के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट