सरगुजा

बाइक चोरी, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
03-Sep-2023 7:56 PM
बाइक चोरी, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 सितंबर।
बाइक चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी संतोष विश्वकर्मा अम्बिकापुर ने बताया कि घटना दिनांक 29 अगस्त 2023 को प्रार्थी अपने दोपहिया वाहन डिस्कवर को पटेलपारा स्थित अपने दोस्त के घर के सामने खड़ा कर बाहर चला गया था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 


आरोपी के सम्बन्ध में मुखबिर तैनात किये गए थे। मुखबिर सूचना पर मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। संदेही द्वारा अपना नाम राजेंद्र कुमार नागेसिया (19 वर्ष) सामरीपाट बलरामपुर हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया दुपहिया वाहन जब्त किया गया हैं।


अन्य पोस्ट