सरगुजा

थाई बॉक्सिंग में 9 साल के फरहान को रजत पदक
03-Sep-2023 7:54 PM
थाई बॉक्सिंग में 9 साल के फरहान  को रजत पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 सितंबर।
थाई बॉक्सिंग भारतीय महासंघ की ओर से भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित चौदहवीं राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय केशवपुर के कक्षा पांचवीं के छात्र फरहान अनवर ने रजत पदक हासिल कर सरगुजा का गौरव स्थापित किया है। नौ वर्षीय इस बालक ने अपने वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया। 

14वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले फरहान अनवर खान शमीम खान रसूलपुर के निवासी हैं तथा 30 किलो वर्ग में छत्तीसगढ़ का लगातार नेतृत्व करते आ रहे हैं, इससे पूर्व बालक ने दो बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भी सहभागिता कर पदक हासिल किया है। 30 सदस्य थाई बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ राज्य के इस दल में 14 महिला तथा 16 पुरुष खिलाड़ी थे। छत्तीसगढ़ ने सातवां स्थान प्राप्त करते हुए कुल 15 मेडल 2 स्वर्ण 4 रजत और 9 ब्रांज हासिल किया।


अन्य पोस्ट