सरगुजा
अंबिकापुर, 2 सितम्बर। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा एवं जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के तत्वावधान में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अर्थात साक्षरता सप्ताह जो कि एक सप्ताह उल्लास कार्यक्रम के रूप में साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
एक सप्ताह नव भारत उल्लास के रूप में चलने वाले इस कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में ललित पटेल सहायक संचालक सी एस एस डी ए अंबिकापुर, गिरीश गुप्ता डीपीओ साक्षरता सरगुजा, एम. सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा,अशोक सिंह बी पी ओ साक्षरता आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीं।
स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर गिरीश गुप्ता ने कहा कि यह एक जिला स्तर का कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवा वयस्कों को कार्यात्मक साक्षरता प्रदान कर देश से निरक्षरता का उन्मूलन करना है। साथ ही गैर-साक्षरों को कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करके इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया।
एम. सिद्दीकी ने कहा कि सही मायने में साक्षरता का उद्देश्य तभी सार्थक हो सकता है जब हम समाज व राष्ट्र के लोगों को पतन के मार्ग पर जाने से रोकें और उन्हे धर्म कर्म की ओर ले जाएं। साथ ही यह उम्मीद की जाती है कि चुनावी सुधार चुनावी प्रथाओं में नागरिकों की बेहतर भागीदारी में योगदान देंगे, भ्रष्टाचार को कम करेंगे और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।
ललित पटेल ने लोगों को मतदान हेतु जागरूक करते हुए कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मतदान से अपने मनमर्जी की सरकार का चुनाव करते हैं।
यह लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक विकास का आधार स्तंभ बन सकती है। भारत हो या दुनिया के अन्य देश, गरीबी मिटाना, बाल मृत्यु दर कम करना, जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित करना, लैंगिक समानता प्राप्त करना आदि समस्याओं के समूल विनाश के लिए सभी देशों का पूर्ण साक्षर होना बेहद जरूरी है। साथ ही मानव शृंखला बना कर साक्षरता दर बढ़ाने हेतु जागरूक किया । इस अवसर पर शत प्रतिशत मतदान हेतु दिलाया गया संकल्प, लोगों से मतदान करने की अपील की गई।