सरगुजा

दो-दिनी जिला स्तर गतका ट्रेनिंग शुरु
02-Sep-2023 8:27 PM
दो-दिनी जिला स्तर गतका ट्रेनिंग शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 सितम्बर। सरगुजा जिला में पहली बार डिस्ट्रिक्ट लेवल गतका ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा जिला से गतका से पारंगत कोच को आमंत्रित किया है। यह दो-दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में 2 से 3 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ और डिस्ट्रिक्ट गतका एसोसिएशन ऑफ सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में बार डिस्ट्रिक्ट लेवल गतका ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिला से पृथ्वीपाल सिंह और राजवीर सिंह आए हुए हैं इनके द्वारा सरगुजा जिले के खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

इच्छुक खिलाड़ी 3 सितंबर को सुबह 7  से 9 बजे तक एवं शाम 3 बजे से गांधी स्टेडियम पर आ सकते हैं।

इस अवसर पर संघ से हरपाल सिंह बाबरा,हरमिंदर सिंह भामरा,आकाशदीप सेठी, चेतन सिंह छाबड़ा, अमरदीप सिंह, रणदीप सिंह छाबड़ा ,हरप्रीत सिंह चावला , रॉबिंस छाबड़ा , मनिंदर सिंह छाबड़ा, परीन परमार, रघुनाथ मुखर्जी उपस्थित थे।आयोजन समिति में रजत सिंह, सुनीता दास, प्रियंका पैकरा, प्रिया जयसवाल, खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, विक्की, अभिषेक, आयुष, सुलेखा, साक्षी, रागिनी एवं आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट