सरगुजा

होलीक्रॉस महिला कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता
02-Sep-2023 8:19 PM
होलीक्रॉस महिला कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,2 सितंबर।
होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज अंबिकापुर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें महाविद्यालय के सभी विभाग से 51 छात्राओं ने भाग लिया और छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता दिखाई।

प्रतियोगिता का निर्णय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा मिश्रा, प्रीति सिंह एवं मीरा यादव के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दो छात्राएं ईशा निषाद एवं शिखा अंबिया, द्वितीय स्थान पर फिजा  परवीन एवं तृतीय स्थान पर उजमा माही रही। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के निर्देशन में हुआ।


अन्य पोस्ट