सरगुजा

कूरियर डिलीवरी का झांसा दे ऑनलाइन ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
31-Aug-2023 8:36 PM
कूरियर डिलीवरी का झांसा दे ऑनलाइन ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 31 अगस्त।
कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कूरियर डिलीवरी कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी के मामले में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है। साइबर सेल एवं थाना गांधीनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरिडीह झारखण्ड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 91500/- रुपये नगद एवं 3 मोबाइल बरामद किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया अंजू यादव गोधनपुर गांधीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 10 से 11 अगस्त के बीच एक अज्ञात युवक द्वारा प्रार्थिया को फ़ोन कर स्वयं को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कूरियर डिलीवरी कराने का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ 91500/- रुपये की ऑनलाइन ठगी कर लिया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को पकडऩे एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर मामले के आरोपी की गिरफ़्तारी करने के झारखण्ड भेजी गई थी, जो संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई, जो संदेही द्वारा अपना नाम अब्दुल रशीद (30 वर्ष) पण्डरीया थाना ताराडांड गिरिडीह झारखण्ड का होना बताया।

आरोपी से घटना के बारे में अग्रिम पूछताछ करने पर ऑनलाइन ठगी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल एवं 91500/- रुपये नगद बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट