सरगुजा

अवैध शराब बिक्री पर अभियान चलाकर कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
29-Aug-2023 7:29 PM
अवैध शराब बिक्री पर अभियान चलाकर कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 29 अगस्त।
नेशनल हाईवे में लगातार हो रहे सडक़ दुर्घटनाओं को देखते हुए यह पाया गया कि हाइवे में चलने वाले चार पहिया वाहन चालक ट्रक चालक दुपहिया वाहन चालको द्वारा हाइवे किनारे के ढाबों होटलों में शराब पीकर वाहन चलाते हैं तथा हाईवे किनारे दुकान ढाबों होटल ठेला संचालकों द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जाता है। इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब बिक्री करने पिलाने वालों के खिलाफ राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर कार्रवाई किया गया।
 
कार्रवाई में हाइवे किनारे स्थित ग्राम झिंगो में किराना दुकान संचालक विजय तिर्की से 3 लीटर महुआ शराब, किराना दुकान संचालक सुरेन्द्र जायसवाल से 2 लीटर महुआ शराब किराना दुकान संचालक शिवशंकर उर्फ गुडडू साहू से 4 लीटर महुआ शराब जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध 34 ( 1 ) (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। झिंगो स्थित पायल होटल तथा भेड़ाघाट स्थित अशोक ढाबा,अजय ढाबा,यादव ढाबा की जाँच की गई। राजपुर स्थित अजय होटल को चेक किया जहाँ पर होटल में विजय सोनी के विरूद्ध अवैध शराब पिलाने पर 36 (च) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गयी।

परसागुड़ी में ठेला संचालक कन्हैया साव के विरूद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट की कार्रवाई किया गया। इस तरह अभियान चलाकर लगभग 10 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त राजपुर बकसपुर मार्ग में खाली स्थान व जंगलों में बैठाकर शराब पीने वालों व पीने वालों को हिदायत दिया गया। अवैध शराब बिकी पिलाने वालों के विरूद्ध राजपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ताकि हाइवे पर होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। विगत एक सप्ताह में राजपुर थानान्तर्गत लगातार सडक़ दुर्घटनाए हुई है। विगत 6 माह से फरार आरोपी अरूण प्रसाद को गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। राजपुर पुलिस की नागरिकों से अपील हैं कि शराब सेवन कर वाहन न चलाये ।


अन्य पोस्ट