सरगुजा
युवा वैज्ञानिक निशांत सिंह के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री, परिजनों का किया सम्मान
28-Aug-2023 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 अगस्त। उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव रविवार शाम को चंद्रयान-3 की टीम से जुड़े नगर के युवा वैज्ञानिक निशांत सिंह के निवास पर चंद्रयान की सफलता पर उन्हें व उनके परिवार को बधाई देने आये थे। ज्ञात हो कि निशांत सिंह के पिता अनिल सिंह कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में सचिव है।
रविवार को उनके निवास पहुंच उपमुख्यमंत्री ने अनिल सिंह और उनकी पत्नी रत्ना सिंह को शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।
उन्होंने निशांत सिंह से मोबाईल पर चर्चा कर उन्हें धन्यवाद दिया और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के नाते उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक भी थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे