सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 27 अगस्त। लखनपुर के अम्बिकापुर विधानसभा के ग्राम गुम गरा और पोतका में रविवार को कांग्रेस के बीएलए और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अम्बिकापुर से अरुणेश्वर शरण सिंह देव(छोटे बाबा) उपस्थित रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर बी .एल .ए और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुणेश्वर शरण सिंह देव जी ने कहा कि आप कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। अभी पूरे छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट का कार्य चल रहा है आप सभी घर घर जाकर नए वोटर का नाम जुड़वाए और जो अपात्र वोटर है उनका नाम सूची से हटवाए।
श्री सिंह देव ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी योजनाओं को विस्तार से बताया। साथ ही साथ आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम खान, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, दिनेश सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, सतेंद्र रॉय, रमेश जयसवाल, सराफत अली,दिनेश तायल, अशफाक खान, इरशाद खान आदि उपस्थित रहे।