सरगुजा

उपमुख्यमंत्री से दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात
27-Aug-2023 7:58 PM
उपमुख्यमंत्री से दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 अगस्त।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव से छत्तीसगढ़ के दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त प्रजापति व जिला अध्यक्ष पूरन चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। सुमन्त ने डिप्टी सीएम को छत्तीसगढ़ के 6 लाख से ऊपर दिव्यांगजनों की स्थिति से अवगत कराते हुए कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए निवेदन किया।

 छत्तीसगढ़ दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त प्रजापति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों की 60 प्रतिशत परिस्थिति खराब है जो शासकीय योजना लेने में परेशानी हो रही है। दिव्यांग पेंशन के लिए पात्र हितग्राही उन लोग होते है जो मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाये गए प्रमाण पत्र में 80 प्रतिशत अनिवार्य और सर्वे सूची गरीबी रेखा में नाम अनिवार्य है,जिसके कारण दिव्यांग पेंशन से वंचित है। इसके साथ साथ बैटरी मोट्राइज सायकल में मेडिकल प्रमाण पत्र में 80 अनिवार्य तभी मिलेगा। सारी समस्या को श्री सिंह देव को अवगत कराया गया है।

 सुमन्त प्रजापति ने कहा कि दिव्यांगजनों की मांग को कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में शामिल करने के लिये अध्यक्ष व वन केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर खान को फोन से चर्चा कर अवगत कराया गया है।

 डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव से मुलाकत करने वाले संघ के जिलाध्यक्ष पूरन चौधरी, इरफान खान, अफजल अंसारी, जावेद खान, अशोक सिंह, रामभगत सिंह, चैतराम साहू, नंदू सोनकर, गिरिजा जलक्षत्री, भुनेश्वर सिंह शामिल हैं।

कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए मांग व सुझाव
मेडिकल बोर्ड के दिव्यांग प्रमाण पत्र में जिनका 40 प्रतिशत से ऊपर वाले है सभी को पेंशन दिया जाए।आज के महँगाई को देखते हुए समस्त दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 2000 मासिक रुपये किया जाये।

दिव्यांगजनो के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत में यदि चुनाव जीतकर नही भी आते है तो मनोनीत पद नियुक्ति किया जाए और  राज्य निशक्तजन आयुक्त अनुभवी दिव्यांग को मनोनीत नियुक्त किया जाये।यह मांग पिछले 2018-19 चुनाव में कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में शामिल किया गया था लेकिन अभी तक लागू नही हुआ है।

छत्तीसगढ़ के शासकीय दिव्यांग अधिकरी और कर्मचारियों के दिव्यांग वाहन भत्ता को बढ़ाया जाये।भारत के दिव्यांगजनों के हित में 2016 कानून लागू किया गया है उसी तरह  छत्तीसगढ़ में दिव्यांग नीति को लागू किया जाये। ताकि उनका पूर्ण अधिकार मिल सके और अपना जीवन यापन कर सके।


अन्य पोस्ट