सरगुजा
भाजपा नेता सौरभ ने शक्तिकेंद्र मजबूत करने चलाया अभियान
26-Aug-2023 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 26 अगस्त। बांधा कोसगा शक्तिकेंद्र प्रभारी नियुक्त होने के बाद सौरभ अग्रवाल द्वारा कोसगा एवं बंधा में बैठक सभी बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ किया।
राजेश अग्रवाल एवं लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के निर्देशानुसार एवं अंबिकापुर विधानसभा विस्तारक संतोष दिवेदी,भाजपा मंडल महामंत्री सतनारायण साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
अतिथि भाजयुमो लखनपुर मंडल अध्यक्ष महेश्वर रजवाड़े मंडल महामंत्री सचिन बारी एवं वशिष्ट अथिति प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे । सौरभ अग्रवाल द्वारा विस्तार में शक्तिकेंद्र मजबूतीकरण की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे