सरगुजा

अनिल सिंह ने भी पेश की अंबिकापुर विस से दावेदारी
26-Aug-2023 7:23 PM
अनिल सिंह ने भी  पेश की अंबिकापुर  विस से दावेदारी

अंबिकापुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सदस्य एवं भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक माने जाने वाले अनिल सिंह कर्नल ने अंबिकापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की अपनी दावेदारी पेश की।
 
24 अगस्त को राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता को इस संबंध में उन्होंने आवेदन पत्र  सौंप कर कहा कि पार्टी में लोकतंत्र है हर किसी को टिकट मांगने का अधिकार है, कांग्रेस सभी को समान रूप से अवसर देती है। आगे उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देगी तो वह उसपर खड़े उतरेंगे नहीं तो पार्टी जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, एक कांग्रेस के कार्यकर्ता की हैसियत से उन्हें  जिताना हम सब का दायित्व होगा और प्रदेश में एक बार फिर भूपेश की सरकार बनाना सभी कांग्रेस जनों का एक उद्देश्य है।


अन्य पोस्ट