सरगुजा
लोगों को जुडऩे व मदद करने की गई अपील
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 अगस्त।अम्बिकापुर-रेणुकूट रेल लाईन जोडऩे हेतू सरगुजा क्षेत्र सर्वदलीय रेल संघर्ष समिति के बैनर तले चेतना -पदयात्रा की शुरुआत 1 सितंबर से रेणुकूट रेलवे स्टेशन से होगी,यह यात्रा पहले दिन शुक्रवार को रेणुकूट से म्योरपुर, किरविल, बभनी मोड़ में रात्रि विश्राम,2 सितंबर को बमनी मोड़ (करकछी) से पशुपतिपुर, वाड्रानगर में रात्रि विश्राम,3 सितंबर को वाडफनगर से डांडक़रवां, देवरी (चंदौरा ), प्रतापपुर में रात्रि विश्राम, 4 सितंबर को मायापुर, मंजिरा (कल्याणपुर रोड) एवं अम्बिकापुर में पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।
सरगुजा क्षेत्र सर्वदलीय रेल संघर्ष समिति के प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा इस जनोपयोगी और न्यायोचित माँग की उपेक्षा ही की है इसलिए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने के लिए हमारी सम्मिलित आवाज बुलंदी से उठे यह आवश्यक है।अतएव अम्बिकापुर- रेनुकूट रेल जुड़ाव जन चेतना पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
यह पद यात्रा 1 सितम्बर से प्रारम्भ होकर इस रेलवे लाईन के सभी प्रस्तावित स्टेशनों रेणुकूट, किरविल,करकछी, पशुपतिपुर, वाड्रफनगर, डांडकरवां, देवरी, प्रतापपुर, मायापुर, मजीरा से गुजरेगी।
सभी स्टेशनों पर सभा भी प्रस्तावित है। पदयात्रा एवं अम्बिकापुर-रेणुकूट रेल लाईन के लिए तन-मन-धन से समर्थन, सहभागिता हेतु अपील की गई है।
गौरतलब है कि सरगुजा क्षेत्र के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के दक्षिणांचल का हिस्सा, रेलवे सुविधा से वंचित रहा है। रेलवे की सुविधा के अभाव का ही परिणाम है कि यह भू-भाग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के दृष्टिकोण से अत्यन्त पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में रेलवे के विस्तार की मांग काफी पुरानी और सर्वथा उचित है और यह व्यापक जनहित का मामला है। विगत दिनों सरकार द्वारा कराये गये सर्वेक्षणों से यह यह तथ्य सामने आया है कि अम्बिकापुर से रेणुकूट के बीच रेलवे लाईन की दूरीसर्वाधिक कम, न्यूनतम खर्च वाली और व्यावहारिक है। यह लाईन बनने से बनारस - दिल्ली- रायपुर और पुरी तक का आवागमन सहज, सुगम और सस्ता हो जाएगा, साथ ही इस क्षेत्र के लोग शैक्षणिक और व्यापारिक तौर पर तरक्की के राह पर अग्रसर हो पाएंगे।