सरगुजा

बाइक चोरी, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
25-Aug-2023 7:59 PM
बाइक चोरी, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 अगस्त।
गांधीनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आशुतोष कुजूर निवासी गंगापुर गांधीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अगस्त को प्रार्थी अपने घर के बाड़ा मे अपना मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस को खड़ा कर अन्दर चला गया था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले के संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। संदेही द्वारा अपना नाम परमेश्वर लकड़ा (26 वर्ष) ठाकुरपुर गांधीनगर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने ज़े गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया दुपहिया वाहन जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट