सरगुजा

17 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने तहसील कार्यालय घेरा
25-Aug-2023 3:51 PM
17 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने तहसील कार्यालय घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 अगस्त।
सरगुजा जिले के नर्मदापुर में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में जमीन फर्जीवाड़े सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मैनपाट तहसील कार्यालय का घेराव किया।

सरगुजा जिले के मैनपाट के कई क्षेत्रों की शासकीय जमीन का पट्टा बनवा लेने के मामले को लेकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का रुख अख्तियार कर लिया है। कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और तहसील कार्यालय में शिकायत की गई. लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय का घेराव किया और कहा 21 दिनों में कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

तहसीलदार रामराज सिंह ने बताया कि भाजपा के द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। शासन के तरफ से जो दिशा निर्देश आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट