सरगुजा

बिजली चोरी करते करंट की चपेट में ग्रामीण की मौत
25-Aug-2023 3:48 PM
बिजली चोरी करते करंट की  चपेट में  ग्रामीण की मौत

लखनपुर, 25 अगस्त। एक ग्रामीण की मौत तरंगित बिजली तार की चपेट में आने से हो गई।

सुधन मझवार पिता अंधा राम मझवार (58)  24 अगस्त की शाम करीब 4 बजे बिजली खम्भे से अपने घर  के लिए  हुक फंसा कर तार जोड़ रहा था, इसी दरमियान तरंगित  बिजली तार सुधन मझवार के उपर गिर गई  जिससे ग्रामीण की मौत मौके पर ही हो गई।  घटना की सूचना थाना लखनपुर को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे ले लिया है।  

ग्रामवासियों ने बताया कि अभी चंद दिनों पहले मृतक के पत्नी की भी मौत हो गई थी। इस दु:ख से परिजन बाहर नहीं निकल पाये थे और यह दूसरा हादसा  हो गया ।


अन्य पोस्ट