सरगुजा

अन्तरजिला टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के लिए सरगुजा टीम का ट्रायल लिया
24-Aug-2023 8:16 PM
अन्तरजिला टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के लिए सरगुजा टीम का ट्रायल लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 अगस्त।
सरगुजा क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को महात्मा गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में सीनियर टी-20 क्रिकेट टीम का ट्रायल के द्वारा चयन किया गया।  जिसमें सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के 23 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अगामी  सितम्बर महीने में सीनियर टी - 20 अन्तर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन  किया जाना है। सभी सीनियर टी - 20 चयनित खिलाड़ीयों के लिए 24 अगस्त को महात्मा गांधी स्टेडियम अम्बिकापूर में कैम्प का आयोजन दोपहर 3.30 से किया जाना है। सभी खिलाड़ी अपनी उपस्थिति अनिवार्य रुप से देंवे। इस दौरान आपस में खिलाडिय़ों का दो टीम बनाकर मैच कराया जायेगा, उस मैच के मैच परफार्मेंस के आधार पर सरगुजा जिला क्रिकेट संघ टीम का गठन किया जाएगा।

चयनकर्ता के रूप में विनायक शर्मा, नितिन तिर्की, सतीश मिश्रा और रोहित तिवारी उपस्थिती में टी -20 क्रिकेट टीम का ट्रायल के द्वारा चयन किया गया। इस दौरान सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सोमेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेश सिंह, जीवन यादव, ज्ञानेश्वर सिंह और कमल निकुंज उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट