सरगुजा

पूर्व प्रत्याशी श्याम लाल ने भटगांव विस में दावेदारी के लिए दिया आवेदन
22-Aug-2023 10:18 PM
पूर्व प्रत्याशी श्याम लाल ने भटगांव विस में दावेदारी के लिए दिया आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 अगस्त। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 2008 चुनाव के पूर्व प्रत्याशी श्याम लाल जायसवाल ने ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन सिंह को भटगांव विधान सभा क्षेत्र  से विधायक प्रत्याशी हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। भटगांव विधानसभा इन दिनों जिला में चर्चा का मुख्य केंद्र व अभी से ही हाई प्रोफाइल सीट बन गई है।


अन्य पोस्ट