सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,21 अगस्त। मैकेनिकल पार्ट्स चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में गांधीनगर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के कब्जे से हाइड्रोलिक पंप, ट्रैक्टर का हीच, नागर पट्टी, टाफलिंग किमती लगभग 70 हजार रुपये बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी दुलाल ढाली निवासी सरगवां गांधीनगर ने 20 अगस्त को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी जेसीबी एवं ट्रैक्टर का काम करता हैं, एवं सम्बंधित मैकेनिकल पार्ट्स घर के बाहर ही रखा रहता है। घटना दिनांक 18 अगस्त को एक ऑटो चालक द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर के पास रखे हाइड्रोलिक पंप, ट्रैक्टर का हीच, नागर पट्टी, टाफलिंग चोरी कर ले गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर 24 घंटे के भीतर मामले के संदेही रामरतन सोनी (45 वर्ष) सोनी कॉलोनी गांधीनगर को पकडक़र घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा हाइड्रोलिक पंप, ट्रैक्टर का हीच, नागर पट्टी, टाफलिंग आदि अन्य समान चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो एवं चोरी किया गया समान बरामद किया गया है।