सरगुजा

शिवचरण बने सरगुजा केसरी, दंगल का रोमांच देखने उमड़ी भीड़
21-Aug-2023 9:08 PM
शिवचरण बने सरगुजा केसरी, दंगल का रोमांच देखने उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 अगस्त।
नागपंचमी पर्व सोमवार को सरगुजा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा - अर्चना के साथ शहर में दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में नागपंचमी उत्सव पर दंगल कुश्ती प्रतियोगिता हाई स्कूल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम हनुमान भगवान की पूजा-अर्चना आरती कर अखाड़ा का पूजा और उद्घाटन किया गया।

सरगुजा केशरी के लिए 38 प्रतिभागी पहलवान भाग लिए। सरगुजा केशरी विजेता शिवचरण निषाद रायपुर 11000/- नगद व सील्ड, उप विजेता अनिल कुमार असोला 5100/ नगद व सील्ड, सरगुजा कुमार विजेता अवनीश पाण्डेय अम्बिकापुर 5100/ नगद व सील्ड, उपविजेता लक्ष्मण जोगी रायबरेली उत्तर प्रदेश 3100/ नगद व सील्ड, सरगुजा अभिमन्यु विजेता अर्जुन सारथी असोला 2100/ नगद व सील्ड, उपविजेता मनोज कोरवा अंबिकापुर 1100/ व सील्ड दिया गया। सभी प्रतिभागी पहलवान को विजेता उपविजेता को भी सील्ड पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललन सिंह ने कहा सभी पहलवानों को उनके खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की हमारे पहलवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आयोजन से उन्हें तैयारी कर अपने खेल के गुणों का विकास करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा की कुश्ती में हमारे पहलवान अच्छा खेल रहे है।

हनुमान मंदिर में विविध आयोजन
नगर के स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर में नाग पंचमी पर्व पर विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह पूजा- अर्चना, हवन के बाद छोटे बच्चों के लिए परंपरा निर्वहन हेतु कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से प्रतिभागियों का हौसला भी बढ़ाया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में पूजा- अर्चना करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के हनुमान मंदिरों में भी नाग पंचमी पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा
नाग पंचमी के अवसर पर स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर से बाजे- गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।ध्वज पताका के साथ शहरवासी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट