सरगुजा

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
20-Aug-2023 8:52 PM
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी को किया याद

  अंबिकापुर विस से टीएस सिंहदेव एवं लुड्रा से प्रीतम राम का सिंगल नाम आया  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 20 अगस्त।
नगर पंचायत लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय लखनपुर में बैठक आयोजित की,जिसमें सभी पदाधिकारी द्वारा राजीव गांधी के छायाचित्र में फूल माला अर्पित कर उनको याद किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी के चयन हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था, जिसमें अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का नामांकन हेतु नाम आया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से अपने बातों को रखते हुए समर्थन किया गया। अंबिकापुर संभाग अंतर्गत लुड्रा विधानसभा हेतु प्रत्याशी प्रीतम राम का भी नाम अभी तक सिंगल ही है।

 कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता के द्वारा बताया गया कि भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया है, यह उनकी पार्टी की सोच रही जो उन्होंने ढाई महीने पहले घोषणा कर दी।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव,कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष व लुड्रा विधायक प्रतिनिधि कृपाशंकर गुप्ता,जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवनारायण जयसवाल,मोहर साय राजवाड़े,सुरेंद्र जायसवाल,रमेश जायसवाल,एल्डरमैन शराफत अली,शशि पांडे, अशोक अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट