सरगुजा
बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित
अंबिकापुर,20 अगस्त। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में बाल सुधार गृह गंगापुर में मनाई गई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी के द्वारा जयंती के दौरान कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने सूचना क्रांति, आधुनिक युग के निर्माता एवं 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया है, यह सब उनके द्वारा ही किया गया। स्व. राजीव गांधी ने भारत को विश्व के अग्रणी देश में लाकर खड़ा कर दिया। आज वह हमारे बीच भले ही नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा देश में किए गए कार्यों को सदैव हम याद करते रहेंगे और वह हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे। जयंती के अवसर पर बाल सुधार ग्रह के बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान सबन टोप्पो, मोहम्मद यूसुफ खान, रोहित, वसीम, नूरुल, विकास सोनकर एवं प्रभारी नीतू कुशवाहा, देवेंद्र देशमुख सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।