सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 अगस्त। पुलिस ने गांजा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो गांजा जब्त किया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है।
थाना मणीपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सुनीता सोनोग्राफी रोड पर दुकान के पास अवैध मादक गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना पर मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।
पूछताछ में संदेही ने अपना नाम मो. अल्फाज हुसैन उम्र 31 वर्ष साकिन आरा चौकी बारियों जिला बलरामपुर हाल मुकाम दर्रीपारा मणीपुर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 40 हजार हजार रुपये का प्राप्त हुआ।
आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर के अपराध क्रमांक 162/23 धारा 20(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।