सरगुजा

राष्ट्रव्यापी मुहिम शक्ति-सुपर शी मुहिम का पोस्टर लॉन्च
18-Aug-2023 3:38 PM
राष्ट्रव्यापी मुहिम शक्ति-सुपर शी  मुहिम का पोस्टर लॉन्च

पार्टी महिलाओं के लिए योग्य राजनीतिक अवसरों को तलाशने के लिए प्रेरित करेगी- आदित्येश्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 अगस्त।
युवा कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहीम शक्ति-सुपर शी युवा कांग्रेस सरगुजा के द्वारा 14 अगस्त सोमवार को राजीव भवन में समारोह पूर्वक लॉन्च किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुहिम का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। 

कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में यह तय किया गया था कि पार्टी में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को न केवल आगे बढ़ाना है साथ ही राजनिति में  महिलाओं का सशक्तिकरण भी करना है। अधिवेशन में रेखांकित इस तथ्य को आत्मसात कर युवा कांग्रेस ने इसपर एक कार्यशाला बैंगलूरु में की, जिसमें यह कार्यक्रम करना तय हुआ था। इस कार्यशाला में युवा कांग्रेस की महासचिव प्रितिका विश्वकर्मा ने भी भाग लिया था। 

उन्होंने जानकारी दी कि 14 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में शक्ति-सुपर शी कार्यक्रम को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। इसके माध्यम से राजनीति में अवसर तलाश रही महिलाओं को एक मुक्कमल पहचान दी जायेगी। उनके कार्य प्रगति के आधार पर पार्टी में उन्हें पद भी दिये जायेंगे।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ इंदिरा फैलोशिप योजना भी प्रारंभ की गयी है। इसके तहत पार्टी महिलाओं के लिये योग्य राजनैतिक अवसरों को तलाशने के लिये प्रेरित करेगी। स्थानीय प्रशासन के अन्तर्गत काफी बडी मात्रा में महिलाएं चुनी जाती है। 
इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके राजनैतिक गुणों का विकास कर उन्हें पार्टी फोरम के उच्च मंचों तक पहॅुंचाया जायेगा। इस दौरान वहां पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, राजनीश सिंह, उत्तम राजवाडे, विकास केशरी, शकीला, आरती सिंह, पूनम गुप्ता, काजल गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सोमा मुखर्जी, अभिषेक सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट