सरगुजा
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव करेंगे ध्वजारोहण
14-Aug-2023 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन 15 अगस्त को अम्बिकापुर के पुलिस लाईन स्थित पुलिस ग्राउंड में किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रात: 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण व सलामी, 9:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9:15 बजे हर्ष फायर, 09:20 बजे भारत माता की जयकार, 09:23 बजे मार्च पास्ट, 9:35 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 10:05 बजे श्वेत कपोत उड्डयन, 10:08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा रंगीन गुब्बारा उड्डयन, 10:15 बजे शहीद परिवार के सदस्यों का सम्मान के पश्चात समारोह का समापन होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे