सरगुजा

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ने दो विषयों में पूरक परीक्षा करवाने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
13-Aug-2023 8:22 PM
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ने दो विषयों में पूरक परीक्षा करवाने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 अगस्त।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंप दो विषयों में पूरक परीक्षा करवाने की मांग की है।

हिमांशु द्वारा बताया गया कि हजारों छात्रों को दो विषयों में फेल किया गया है,जिसमे बहोत से छात्र परेशान और हताश है। दो वर्षों से कोरोना  काल में  बच्चों के पढ़ाई का स्तर नीचे आया है जिसमें हजारों छात्र दो विषयों में फेल हो गए हैं, और कई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है, उन्हें अपने साल बर्बाद होने का भय है।

प्रदेश महासचिव  हिमांशु जायसवाल ने बताया कि हम सबने छात्रहित में मांग किया है कि एक विषयों में पूरक परीक्षा के नियम को संशोधित करते हुए छात्रहित में दो विषयो में फेल छात्रों को भी पूरक की पात्रता मिल सके, जिससे हजारों छात्रों के भविष्य को संरक्षित हो सके। अगर एक विषय के नियम को  हटाकर दो विषयों की पूरक की परीक्षा होती है, तो बहुत से छात्रों का साल बर्बाद होने से बच जाएगा।

ज्ञापन को प्रतिलिपि के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के नाम पत्र भेजा एवं छात्रहित में उचित निर्णय लेने की मांग किया। 

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, खेल प्रकोष्ठ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रजत सिंह, वैभव पांडे,प्रमोद, आयुष आदि उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट