सरगुजा

गांजा तस्करी : 4 गिरफ्तार
13-Aug-2023 8:11 PM
गांजा तस्करी : 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 अगस्त।
सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान अंतर्गत लगातार कार्रवाई जारी है। कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपियो को  गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 08 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग 01 लाख 60 हजार रुपये बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक गत 13 अगस्त मुखबिर से सूचना मिला कि पोरस नायक नामक व्यक्ति अपने साथी मुन्ना गुप्ता एवं अन्य 02 व्यक्तियों के साथ प्लास्टिक झोला एवं पिट्ठू बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु घुटरापारा खैरबार नर्सरी रोड के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा हैं। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लाकर विधिवत कार्रवाई करते हुए संदेहियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।

संदेहियों द्वारा अपना नाम पोरस नायक (25) घुटरापारा, मुन्ना कुमार गुप्ता (34) खैरबार रोड घुटरापारा, अताउल्ला हासमी (26) मायापुर व विवेक उपाध्याय (28) मायापुर अम्बिकापुर का होना बताये, जो संदेहियों के कब्जे में रखे प्लास्टिक झोला एवं पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर कुल 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 01 लाख 60 हजार रुपये आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया।

आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।


अन्य पोस्ट