सरगुजा

टीबी मुक्त पंचायत बनाने किया जागरूक
12-Aug-2023 7:41 PM
टीबी मुक्त पंचायत बनाने किया जागरूक

अंबिकापुर,12 अगस्त। ग्राम पंचायत सरगवां में स्वयं सहायता समूह के  महिलाओ को टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी बीमारी के बारे में जागरुक किया गया।

महिलाओं को टीबी बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंर्तगत टीबी मुक्त पंचायत बनाने हेतु पिरामल फाउंडेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा टीबी के प्रति जागरूक किया गया।

इस बैठक में उपस्थित सरपंच और समूह की सभी महिलाओं को टीबी से फैलने वाली बैक्टीरिया के बारे में बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी बीमारी नाखून और बाल को छोडक़र शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। साथ ही टीबी कितने प्रकार के होते हैं, इसके बारे में बताया गया। जिसमे पल्मोनरी टीबी जो की फेफड़े से संबंधित है। और एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी जो कि शरीर के बाहरी हिस्से में पाई जाती है। 
महिलाओं को यह भी बताया गया कि 100 में 80त्न टीबी फेफड़े में होती है जो फैलने वाली होती है। जिसे पल्मोनरी टीबी कहते हैं। और 20त्न टीबी जो होती है वो एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी जो शरीर के अन्य भागों में पाई जाती है। जैसे- ब्रेन, लिवर, पेट, गले, यूट्रस आदि को प्रभावित करते हैं तो इन्हें एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी कहा जाता है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता सर जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित समूह की अध्यक्ष मंजू सिंह, के द्वारा सभी सदस्यों को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए सरकार के इस पहल मे सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। साथ ही कार्यक्रम में सरपंच मीना हरिना को संभावित मरीज मिलने पर उनकी जांच व उपचार के इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग या पिरामल फाउंडेशन टीम देने की बात कही गई। 

साथ ही सरस्वती विश्वकर्मा जिला कार्यक्रम समन्वयक पीरामल फाउंडेशन सुरगुजा के द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के बारे में सभी महिलाओं को 1000 जनसंख्या के हिसाब 5त्न लोगों के जांच के विषय में जानकारी दी गई।

साथ ही टीबी बीमारी के प्रति सभी महिलाओं को यूट्रस टीबी के बारे में बताया गया जिसमें जो माता लंबे समय से गर्भ धारण नहीं कर पाती है। वो महिलाएं भी एक बार टीबी अस्पताल में अपना इलाज करने के बारे में बताया गया। साथ ही टीबी के लक्षण के बारे मे बताया गया। जिसमें दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, रात के समय बुखार, छाती में दर्द, वजन का लगातार कम होना, भूख नही लगना, बलगम के साथ खून इत्यादि दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में जांच कराने के लिए सलाह दी। 

इस बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। महेंद्र के द्वारा सांप सीढी खेल के द्वारा सभी महिलाओं को टीबी बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आस पास के सभी लोगो को टीबी बीमारी से बचने व जागरूक करने हेतु ज्यादा से ज्यादा संभावित मरीज पाए जाने पर स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए सलाह दी गई। और निक्षय पोषण योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट