सरगुजा

मांगों को ले स्वास्थ्य फेडरेशन ने किया प्रदर्शन
11-Aug-2023 8:04 PM
मांगों को ले स्वास्थ्य फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

 21 से बेमुद्दत हड़ताल की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 अगस्त।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग एवं चिकित्सकों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों एवं अधिकारियों ने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को लेकर लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है साथ ही अभी हाल ही में अनुपूरक बजट में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों एवं अधिकारियों कि उपेक्षा कि गई है । स्वास्थ्य फेडरेशन द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर एक दिवसीय प्रांतव्यापी प्रदर्शन किया गया। फेडरेशन ने बताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।


अन्य पोस्ट