सरगुजा

अंबिकापुर में प्रदेश के तीसरे सायबर थाने का कमिश्नर-आईजी ने किया उद्घाटन
10-Aug-2023 7:48 PM
अंबिकापुर में प्रदेश के तीसरे सायबर थाने का कमिश्नर-आईजी ने किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में तीसरे साइबर थाना का उद्घाटन सरगुजा रेंज मुख्यालय अंबिकापुर में गुरुवार को किया गया। इस दौरान सरगुजा कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी एवं आईजी अंकित गर्ग ने फीता काट कर साइबर थाना का उद्घटान किया। 

अस्तित्व में आये साइबर थाना में 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साइबर थाने का प्रभार निरीक्षक रैंक के पुलिस अधिकारी को दिया गया है। जबकि रेंज आईजी की मॉनिटरिंग में साइबर थाना का संचालन होगा। वहीं रेंज भर के बड़े साइबर अपराधों की विवेचना इसी थाने से होगी। छत्तीसगढ़ में बढ़ते सायबर अपराधों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 5 सायबर थानों की स्थापना करने की घोषणा की है, जिसको देखते हुए आज सरगुजा जिले के अंबिकापुर में तीसरे सायबर थाने के रूप में स्थापना की गई।

दरअसल सरगुजा जिले के ग्रामीण इलाकों सहित शहरी इलाकों में भी साइबर ठगों की पैठ बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने सायबर से सबंधित ठगी के मामलों की रोकथाम के लिए सायबर थाने की स्थापना की जा रही है। 

सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि सायबर थाने के खुल जाने से सरगुजा संभाग के 6 जिलों के सायबर अपराधों की मॉनिटरिंग अंबिकापुर में बैठे पुलिस विभाग से जुड़े सायबर एक्सपर्ट को जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही सायबर ठगी के शिकार और ठगी की आशंका होने पर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं, जिससे सायबर ठगी के अपराधों में लगाम लगाने कुछ हद तक सफलता मिलेगी।


अन्य पोस्ट