सरगुजा

नहर टूटने से फसल बर्बाद, क्षतिपूर्ति नुकसान व मुआवजा की मांग
07-Aug-2023 8:05 PM
नहर टूटने से फसल बर्बाद, क्षतिपूर्ति नुकसान व मुआवजा की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 7 अगस्त।
लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी में किसानों के बुलावा पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव ने अलका बांध के फूटे नहर से फसलों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।

अलका बांध के नहर टूटने से लगभग 10 एकड़ किसानों की फसल पूरी तरह नुकसान हो गई और बड़े-बड़े मेड़ भी टूट गए, जिससे पानी के अत्यधिक बहाव होने के कारण पूरे फसलों को पाटते हुए मिट्टी से भट्ट गया है। उन खेतों में किसानों को काफी नुकसान हुआ जो केसीसी लोन लिए हुए हंै। उन खेतों में मिट्टी पटने के कारण खेती होना संभव ही नहीं है।

किसानों ने फसल क्षतिपूर्ति नुकसान व मुआवजा दिलाए जाने की मांग की ताकि उनका कर्ज पट सकें।

नहर फूट कर खेतों में पानी घुसने से किसान भंजन, जय नाथ, परमेश्वर, रोहित, लक्ष्मी प्रसाद, कलंक, संजय नाथ, घूरन सुखसर, मनमोहन, जय नाथ, सज्जन राम, रामकुमार, बाल साय, बाल सरोवर, कृष्ण लाल, तोची राम, रामप्रकाश, जय मंगल राजवाड़े के फसलों का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है।

कार्य आधा अधूरा होने के कारण यह नुकसान हुआ। लगभग 10 एकड़ खेतों में फसल का नुकसान हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य शैलेंद्र कुमार गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, मोहम्मद इरशाद खान उपस्थित रहे।  

विक्रमादित्य सिंह देव के द्वारा पटवारी सविता मिंज को निर्देशित किया गया है कि जिनकी भी फसल खराब हुई है, उसका पूरी जानकारी बनाकर हमें अवगत कराएं व व्हाट्सएप कर जानकारी दें।


अन्य पोस्ट