सरगुजा

नए सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता ने संभाला पदभार
04-Aug-2023 8:38 PM
नए सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता  ने संभाला पदभार

उदयपुर, 4 अगस्त। शुक्रवार को जनपद सभाकक्ष उदयपुर में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया तथा स्थानांतरित  मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा की विदाई समारोह का आयोजन  किया गया।

विदित हो कि शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उदयपुर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा को प्रतापपुर भेजा गया है,  वहीं वेद प्रकाश गुप्ता उदयपुर जनपद के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी है। यह उनका जनपद उदयपुर में दूसरा कार्यकाल है। 

नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता का जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, जनपद सदस्य शांति राजवाड़े और ओम प्रकाश सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

विदाई समारोह में पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा को सभी ने शाल श्रीफल तथा अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया । उपस्थित अतिथियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा के पांच साल और चार महीने के कार्यकाल को सराहनीय बताया। लोगों ने अपने अनुभव साझा किया तथा भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। 

जनप्रतिनिधियों, सरपंच संघ अध्यक्ष राम सिंह, भागवत सिंह, विजय कोर्राम, रोहित टेकाम, सचिव संघ की ओर से नोहर साय, बाबूलाल, गोपाल यादव, शिव कुमार, अमित सोनी, नारायण यादव, शिवनाथ, नेपाल, शिवभजन, खेलो सिंह, शारदा सिंह, शेष कुमारी, पुनियासो, मनरेगा शाखा नीलिमा, पूर्णिमा, रणधीर, अवधेश आदि ने विदाई दी है।


अन्य पोस्ट