सरगुजा

कच्चे घर में गिरा आम का पेड़
03-Aug-2023 9:13 PM
कच्चे घर में गिरा आम का पेड़

बतौली, 3 अगस्त। बतौली निवासी उर्मिला दास के कच्चे घर में आम का पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। पेड़ ने अपने साथ कई अन्य पेड़ों को समेटते हुए धराशायी कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला दास अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ कच्चे घर में रहती हैं। उर्मिला के पिता क्स्टू दास कपड़े इस्त्री कर जीवन यापन करते थे। पिता के मौत के बाद उर्मिला भी यही काम करने लगी। बाद में शादी करने के बाद पति ललिन्दर ठेला में खाने का सामान बेचकर जीवन यापन कर रहे।

घर में विशाल पेड़ गिरने से परेशानी बढ़ गई। सरपंच को सूचना देने के बाद पटवारी ने मौका मुआयना कर प्रकरण बना कर भेज दिया।


अन्य पोस्ट