सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 अगस्त। चर्च ऑफ गॉड वल्र्ड मिशन सोसायटी (प्रधान पादरी किम जू चिअल, इसके बाद चर्च ऑफ गॉड) युवा वयस्क कर्मचारी स्वयंसेवा दल एएसईजेड डब्ल्यूएओ एक सतत पर्यावरण बनाने का बीड़ा उठा रहा है। यह हरा-भरा वन बनाकर पृथ्वी को जीवन के स्थान पर पुनस्र्थापित करने के इरादे से की गई एक गतिविधि है। एएसईजेड डब्ल्यूएओ का अर्थ है, ‘आओ हम एक परिवार के रूप में दुनिया को शुरू से अंत तक बचाएं’, इसी के तहत रविवार को लगभग 100 एएसईजेड डब्ल्यूएओ सदस्यों, सहकर्मियों और परिचितों ने गाड़ाघाट में पौधरोपण किया।
सरगुजा वन मंडल द्वारा प्रबंधित भूमि पर 800 पौधे लगाए गए। सदस्यों ने छुट्टियों पर स्वयंसेवा गतिविधियों में भाग लिया उन्होंने नियमित अंतराल पर जमीन खोदने, पौधे लगाने के लिए दो और तीन के जोड़े में काम किया।
एएसईजेड डब्ल्यूएओ के एक अधिकारी ने कहा, एक पेड़ 2.5 टन कार्बन डाइ ऑक्साइड को अवशोषित करता है और प्रति वर्ष 1.8 टन ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है, जिससे सात वयस्कों के लिए एक वर्ष तक पीने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन का उत्पादन होता है।
उन्होंने कहा कि सदस्यों ने एक मन से समुदाय में वन बनाकर स्थानीय निवासियों को स्वच्छ हवा प्रदान करने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में उपस्थित महासचिव प्रदेश कांग्रेस द्वितेंद्र मिश्र ने कहा कि चर्च ऑफ गॉड वल्र्ड मिशन सोसायटी द्वारा उनकी अनुषांगिक संस्था एएसईजेड डब्ल्यूएओ पूरे मानव समाज को एक समान मानती है। उनके द्वारा वन मंडल में अंबिकापुर के गाड़ाघाट में पौधरोपण का कार्य किया गया जो अत्यंत सराहनीय है और इस पृथ्वी को बचाने के लिए एक छोटी सी पहल किन्तु मजबूत और बड़ी पहल है। वन मंडल और महापौर के सहयोग से यह कार्य किया गया।