सरगुजा
उदयपुर, 2 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर सरगुजा के मार्गदर्शन में उदयपुर में बाइक रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
रेस्ट हाउस उदयपुर से शासकीय कॉलेज उदयपुर तक मतदाता जागरूकता के संबंध में बाइक रैली निकालकर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया । नायब तहसीलदार आकाश गौतम द्वारा शत प्रतिशत मतदान हेतु उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराया गया।
बाइक रैली में नायब तहसीलदार आकाश गौतम, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी हेम प्रकाश साहू, ब्लॉक प्रयोजना अधिकारी सम्पूरन राय, कन्या हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ओम प्रकाश गुप्ता, नंद लाल यादव, सीएससी जयंत, भरत सिंह अंबिका सिंह , मायाराम मनोज कुमार, बंदना यादव जगदीश सिंह अजय गुप्ता सूरत रजवाड़े शैलेंद्र दुबे छत्रपाल श्रीमती शीला कश्यप, हेमलता चंद्रा, रजनी श्रीवास, अंजना उपस्थित रहे।