सरगुजा

अवैध संबंध का शक कहने पर डंडे से पीटकर पति की हत्या, पत्नी से रेप, आरोपी गिरफ्तार
02-Aug-2023 7:02 PM
अवैध संबंध का शक कहने पर डंडे से पीटकर पति की हत्या, पत्नी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 अगस्त। अंबिकापुर नगर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अवैध संबंध होने की शंका की बात बोलने पर आरोपी द्वारा डंडा से पीटकर उसकी हत्या की थी, यही नहीं आरोपी युवक ने मृतक के पत्नी के साथ रेप भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने एक अगस्त को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 जुलाई के रात में अपने पति सुखलाल के साथ खाना खाकर सो रही थी कि रात करीब 12-01 बजे जान पहचान का कार्तिक कोरवा घर आया। तब सुखलाल द्वारा अपनी पत्नी से कार्तिक कोरवा का अवैध सम्बन्ध होने की शंका जाहिर की। जिस पर कार्तिक कोरवा  हाथ में रखे डंडा से सुखलाल को मारने लगा। प्रार्थिया द्वारा बीच बचाव करने पर उसको भी डंडा से मारने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया के साथ रेप किया। इसी बीच गंभीर चोट से सुखलाल की मृत्यु पश्चात आरोपी कार्तिक कोरवा मौके से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे हत्या और रेप का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संयुक्त पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी कार्तिक कोरवा ( 21 वर्ष) पम्पापुर गाजरभवना थाना दरिमा को घेराबंदी कर पकडक़र घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को आरोपी कार्तिक कोरवा  सुखलाल राम के घर गया था, उसी दौरान मृतक सुखलाल द्वारा आरोपी को अपनी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध होने की बात बोलने लगा, जिस बात से आरोपी कार्तिक कोरवा आवेश में आकर हाथ में रखे डंडा से सुखलाल को मारा, जिससे  सुखलाल की मौके पर ही मौत हो  गई। बाद में मृतक की पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए रेप करना भी स्वीकार किया।

आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट