सरगुजा
अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 अगस्त। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अम्बिकापुर नगर के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी पीजी कॉलेज में लगातार एलएलबी की सीटों में लगातार आ रही कमी को लेकर तथा सीटों को बढ़ाये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
पीजी कॉलेज कैंपस अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा (रोनी)ने बताया कि सरगुजा संभाग के एकमात्र कॉलेज में एलएलबी संकाय संचालित है, परंतु दिन प्रतिदिन एलएलबी के सीटों में कमी होती जा रही है। पिछले सत्र में एलएलबी की 240 सीट थी, जो कि घटकर 120 हो गई, जिससे छात्रों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीट बढऩे की जगह घट रहा है।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विभाग संगठन मंत्री दीपक गुप्ता , विभाग छात्रा प्रमुख मुस्कान सिंह, नगर मंत्री यश राज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर सह मंत्री रोहन मंडल, नगर सह मंत्री गोपाल सिंह, नगर कार्यकारिणी सदस्य अविनाश मंडल, सृष्टि सिंह ,दिव्यांशु ,सूर्या,सिद्धार्थ ,कैप ,नूर , लकी ,हिमांशु , प्रिंस, कनिस अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।