सरगुजा

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई जरुरी-टीएस सिंहदेव
30-Jul-2023 8:36 PM
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई जरुरी-टीएस सिंहदेव

  स्वच्छता पखवाड़ा अभियान  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,30 जुलाई।
कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे 15 से 31 जुलाई के मध्य चलाए जा रहे, स्किल डेवलपमेंट अंतर्गत स्वच्छता अभियान जिसमें सभी प्रतिभागियों सहित मुख्य अतिथि की भी गरिमामय उपस्थिति रहीं। साथ ही कौशल विकास योजना अंतर्गत कंप्यूटर लेब एवं डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टी एस सिंह देव, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग की उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता शफ़ी अहमद अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति रही। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस ए नैयर चेयरमैन जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, विकास पांडे ब्लड बैंक प्रभारी,गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी,एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा,श्रीमती रानी रजक, हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, विनोद गुप्ता, बंटी शर्मा, शैलेश सोनी मदन जयसवाल, मदनेश्वर प्रसाद साहू आदि की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि टी एस सिंह देव ने बताया कि स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आस पास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते हंै। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ - सफाई बेहद जरुरी है, अपने आस पास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शफ़ी अहमद ने बताया कि स्वच्छता मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रखती है। स्वच्छता का अर्थ है साफ़-सफाई। अगर हम आस पास सफाई नहीं रखेंगे, तो बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता है। साथ ही जन शिक्षण संस्थान सरगुजा में चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।

एम. सिद्दीकी ने बताया कि आसपास स्वच्छ होने से पर्यावरण साफ व सुधरा होता है, इससे स्वच्छ ऑक्सिजन मिलता है। घर की सफाई नियमित होने से घर साफ सुथरा दिखता है व सभी समान सिस्टेमैटिक रहता है।
 
इसी तारतम्य में डॉ. एस ए नैयर ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान न केवल आवश्यक व्यावसायिक कौशल प्रदान करता है बल्कि एक सभ्य और सम्मानजनक जीवन जीने का साधन भी प्रदान करता है जिससे स्थानीय व्यापार बढऩे और क्षेत्र के मूल निवासियों के लिए नए अवसर पैदा करने में सक्षम होते हैं। इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवा को योजना का लाभ लेना और स्वय के पैरों पर खड़ा हो जाना साथ ही स्वस्थता को केन्द्रित करना इसका प्रमुख लक्ष्य है। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लोगों को उत्कृष्ट सम्मान एवं सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा की ओर से मुख्य अतिथि जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस प्रकार कार्यक्रम में वंदना मानिकपुरी, रमेश यादव, कहकशां परवीन, चमकीला दास, रुक्मणी जैसवाल, शीतल तिर्की आदि सभी की गरिमामय उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट