सरगुजा
दुल्ला बाबा की सवारी का राजपरिवार ने किया स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 30 जुलाई। शनिवार को नगर पंचायत में मोहर्रम पर ताजियों के साथ मातमी जुलूस भी निकाला गया। ताजिया जुलूस में शामिल युवकों ने एक से बढक़र एक हैरतअंगेज कलाबाजी का प्रदर्शन किया।
पहलाम का दिन 29 जुलाई शनिवार को इमामबाड़े से ताजिया व अखाड़ा निकाले गए, साथ में दुल्ला बाबा की सवारी निकाली गई। ताजिया का काफिला इमामबाड़ा चौक से निकलकर पठानपुरा थाना मुख्य मार्ग बस स्टैंड से गुजरते हुए जामा मस्जिद पैलेस मार्ग होते हुए रियासत कालीन जो आज के मुताबिक राज महल के सामने पहुंचा,जहां राजपरिवार प्रमुख लाल अजीत प्रताप सिंह देव तथा कुमार अजीत सिंह देव सुमित सिंह देव ने दुल्ला बाबा के सवारी का स्वागत फूल मालाओं इत्र गुलाब जल से किया। दुल्ला बाबा के सवारी को देखने लोगों की भीड़ लगी रही।
नगर पंचायत में रियासत काल से मुहर्रम मनाने तथा दुल्ला बाबा की सवारी आने की रवायत रही है हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के दसवें पहलाम के दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा अखाड़ा ताजिया रंग-बिरंगे कागजों से सुसज्जित ताजिया निकाले गए।
जुलूस में हजरत इमाम हुसैन के नाम का मातम व मसीहा पढ़ी गई लोगों के द्वारा जगह जगह पानी शरबत व लंगर का भी व्यवस्था किया गया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग लाठी और डंडे का खेलों का प्रदर्शन भी किया गया।ग्राम जूनाडीह से भी ताजिया व अखाड़ा निकालते हुए हाई स्कूल चौक के पास दोनों ओर से मिलनी किया गया।
नगर के वार्ड क्रमांक 15 में शिवपुर स्थित कर्बला में जाकर फातिहा पढ़ी गई वह देश की अमन व चैन की दुआएं मांगी गई। कर्बला में फतिहा मन्नतें और दुआओं के साथ ताजिया को ठंडा किया गया। इस तरह से 10 दिनों तक चलने वाले इस्लामी पर्व मुहर्रम का समापन किया गया।
नगर में मोहर्रम पर मातमी जुलूस व ताजिए अखाड़ा नगर में निकाली गई,जिसमें मुस्लिम समुदाय के नौजवान बुजुर्ग महिला पुरुष सहित बच्चे भारी तादाद में शामिल हुए।जहां मुख्य रूप से मुहर्रम कमेटी के सदर इमरान खान,नायब सदर शमशेर आलम,अतीक खान,खजांची मकसूद हैदर,जेरे निगरानी शमीम उद्दीन खान,शहाबुद्दीन खान, अशफाक खान,अफजल खान,साबिर अंसारी, नसरत अली,समीम खान,महबूब हैदर,मुजीब खान,इरशाद खान,इम्तियाज खान,महमूद खान, इलाहीद खान,हाशिम खान,बाबर खान, तबरेज खान,अताउल अंसारी,असलम अंसारी, आबिद खान,मेराज खान,जफरुल खान,हकीक खान,साकिर खान,इसरार खान,भोलू खान, गोलू खान,बाबा खान, मीडिया प्रभारी इमरान अंसारी,महफूज हैदर तादात में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।