सरगुजा
राष्ट्रीय एकता शिविर हरियाणा में अंबिकापुर की ऐश्वर्या हुईं शामिल
30-Jul-2023 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,30 जुलाई। राष्ट्रीय एकता शिविर मीरपुर हरियाणा में 18 से 24 जुलाई तक सात दिवसीय शिविर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर हरियाणा में आयोजित किया गया था। सरगुजा जिला के जिला संगठक डॉ. एस.एन. पाण्डेय एवं हॉली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अम्बिकापुर की प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ के निर्देशानुसार होली क्रास वीमेंस कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविका ऐश्वर्या गुप्ता एवं सरगुजा संभाग की टीम ने सहभागिता दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे