सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जुलाई। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई दूरस्थ इलाकों से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बरसात में लाचारी की एक तस्वीर फिर सामने आई है। प्रसूता को झेलगी में ढोकर परिजन कई किलोमीटर चले फिर उसके बाद उन्हें महतारी एक्सप्रेस मिल पाई।
मैनपाट के ग्राम बिसरपानी के आश्रित ग्राम डूगु से सामने आई तस्वीर में गर्भवती को अचानक दर्द उठने पर परिवार वालों ने महतारी एक्सप्रेस को सूचित किया। पहुंचविहीन गांव में खास तौर पर बरसात के मौसम में महतारी एक्सप्रेस का गांव तक पहुंच पाना कठिन था। इसी लाचारी को देखते हुए परिजन गर्भवती महिला को झेलगी में दो ढोकर महतारी एक्प्रेस वाहन तक लाये।
मैनपाट के कई दूरस्थ इलाकों में आज भी बारिश के दिनों में ग्रामीणों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आज भी क्षेत्र में कई ऐसे ही लाके हैं जो बरसात के दिनों में टापू बन जाते हैं। दूरस्त पहाड़ी क्षेत्र में आज भी सडक़ नहीं होने पर इस प्रकार की तस्वीरें हमेशा सामने आती रहती हैं।